फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के काले कारोबारी को 10 नंबरी घोषित करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे के काले कारोबार में कई हिस्ट्री शीटर शामिल
विज्ञापन

चरस और शराब तस्करी के बाद अपराधियों ने चिट्टे को बनाया कमाई का जरिया, रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस
चिट्टे के साथ धरे सीताराम को 10 नंबरी घोषित करेगी पुलिस
तिलकराज कायथ
निरमंड /रामपुर बुशहर। रामपुर और आनी उपमंडल में चिट्टे का काला कारोबार लगातार पैर पसा रहा है। ढीली कानून व्यवस्था के चलते चिट्टे का कारोबार कर रहे लोगों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने हालांकि चिट्टा तस्करी से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ रखा लेकिन इसके बावजूद तस्कर नशे की डोज को युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। अब पुलिस ने लंबे अरसे से काला कारोबार कर रहे लोगों की हिस्ट्री शीट्स को खंगालना शुरू किया है।
पुलिस को शक है कि चिट्टे के कारोबार में कई हिस्ट्री शीट्र शामिल हैं। फिल्मों की तर्ज पर लंबे अरसे से काला कारोबार कर रहे लोगों को पुलिस 10 नंबरी घोषित करेगी। शनिवार रात को ब्रौ-पाली मार्ग पर चिट्टे के साथ धरे सीताराम को आनी पुलिस 10 नंबरी घोषित करने के लिए कार्रवाई कर रही है। सीताराम का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसमें उस पर नशा बेचने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

सीताराम लंबे अरसे से नशे के काले कारोबार से जुड़ा है। इस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें चरस और चिट्टा शामिल हैं। सीताराम के खिलाफ 15 जून, 2018 को पुलिस थाना ब्रौ और 24 जुलाई को पुलिस थाना झाकड़ी और 28 जुलाई को पुलिस थाना ब्रौ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुए थे। तीनों मामलों में आरोपी सीताराम के पास चिट्टा (हेरोइन), चरस और हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


5 ग्राम चिट्टा पकड़ने पर मिल जाती है जमानत
डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि 5 ग्राम चिट्टे की मात्रा तक पकड़े जाने पर आरोपी को पुलिस अपने स्तर पर जमानत दे सकती है। इससे अधिक मात्रा में चिट्टा पकड़ने पर जमानत न्यायालय से जमानत मिलती है। बताया कि नशे के कारोबार में बार-बार पकड़े जा रहे आरोपी को पुलिस 10 नंबरी घोषित करेगी। पुलिस ने नियमानुसार होने वाली प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें