फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ बाजार से लेकर पीएनबी तक दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों पर प्रशासन और पुलिस का डंडा चला।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर के निर्देशों के बादर एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा, डीएसपी भावानगर नारायण सिंह ठाकुर, तहसीलदार कल्पा प्रेम सरीता, ट्रैफिक प्रभारी मनमोहन सिंह, लोनिवि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रिकांगपिओ में कार्रवाई की।
पुलिस ने सड़क किनारे बेतरतीब पार्क किए गए 19 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे। रिकांगपिओ पीएनबी से लेकर ख्वांगी तक सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों को जल्द हटाने की हिदायत दी। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। टीम ने दुकानदारों को दुकान के सामने सामान न सजाने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ को साफ सुथरा रखा जा सके।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के तीनों खंडों से लोगों का रिकांगपिओ आना लगा रहता है। बेतरतीब खड़े वाहनों और दुकानों के आगे सजाए गए सामान के चलते लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिले के चौरा, निगुलसरी, भावानगर, डैडसुंगरा, टापरी, कड़छम, बाल्टंग, कुप्पा, सांगला, थापासारिंग, रक्षम, छितकुल और पूह क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने वाले लोगों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें