फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छारकी में गिरी कार, चार युवक घायल

विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल। शिमला-चौपाल सड़क पर छारकी के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए हैं। इनमें से तीन गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार में चार युवक शिमला से चौपाल की ओर आ रहे थे। इस दौरान छारकी के पास चालक का नियंत्रण खोने से कार खाई में गिर गई। हादसे में राहुल (26) पुत्र नरेंद्र स्टेटा निवासी केदी, तहसील नेरवा, दिपांशु (25) पुत्र राकेश निवासी बसंत बिहार, राघव (23) पुत्र रमेश निवासी केदी, तहसील नेरवा तथा आशीष (28) पुत्र शिव कुमार निवासी साधुपुल जिला सोलन घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ चौपाल बलदेव सिंह ठाकुर टीम के साथ मौका पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। चौपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार चौपाल रघुवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर गंभीर घायलों को 20 हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें