फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलाशी से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बीते पंद्रह दिनों में लगातार दूसरी मर्तबा चोरों ने बिद्युत बोर्ड के एक ओर ट्रांसफार्मर की चोरी कर दी है। बीते दिनों ठियोग के साथ लगते धनौत के पास से भी चोरों ने करीब पांच लाख रुपये का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। इस चोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

ठियोग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बुधवार को चोरों ने फागू के खलाशी से एक और पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर उड़ा दिया। तीन लाख रुपये की लागत का यह ट्रांसफार्मर चोरी होने से जहां विद्युत बोर्ड को चपत लगी है, वहीं मझार-2 पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी उठानी होगी। विद्युत बोर्ड के एसडीओ जीवन लाल शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह खलाशी में ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना मिली थी। विभाग की ओर से इस चोरी को लेकर फागू पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया गया है। कई क्विंटल के भारी भरकम ट्रांसफार्मर कैसे चोरी हो रहे इस पर सवाल उठ रहे हैं। डीएसपी ठियोग तिलक राज ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 536 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें