फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू, खैनी के पैकेट पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल। पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू, खैनी के पैकेट भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान 11. 700 किलो प्रतिबंधित तंबाकू, खैनी के पैकेट बरामद किए। जानकारी के अनुसार चौपाल पुलिस की टीम ने डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा और थाना प्रभारी बलदेव सिंह की अगुवाई में चंबी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झीना में छापामारी की।
विज्ञापन

ननहार में दुकान चलाने वाली महिला संतोष की दुकान पर दबिश दी। दुकान से प्रतिबंधित तंबाकू व खैनी पकड़ी। आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चौपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रतिबंधित उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। एसडीपीओ चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की। चौपाल में नए थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने ड्यूटी ज्वाइन करते ही छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें