फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
noida car accident
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के क्वानु नाले में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिश्लाधार के बनैला गांव निवासी केहर सिंह (36) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार केहर सिंह रविवार रात को गांव के साथ ही मुंडन संस्कार समारोह में काम करने के लिए गया था। समारोह में काम निपटाने के बाद वह रात को घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सुबह उसे फिर समारोह में काम पर आना था। केहर सिंह जब सुबह समारोह में नहीं पहुंचा तो उसके घर पर संपर्क किया गया। इस पर पता चला कि वह घर पहुंचा ही नहीं था। उसके परिजनों ने सोचा था कि वह समारोह में ही होगा। इसके बाद तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान घर से कुछ दूरी पर ही उसका जूता मिला। साथ ही करीब 500 फीट गहरे नाले में उसका शव मिला। इसकी सूचना आनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल एएसआई मुन्नी लाल की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आनी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें