फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़े तीन दुकानें, एक ढाबा-दो स्टोर

विज्ञापन
अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल।
तहसील जुब्बल के तहत हाटकोटी कैंची पर रविवार रात आग से तीन दुकानें, एक ढाबा व दो स्टोर जलकर राख हो गए। आग से करीब 30 लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने सूचना के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रविवार रात करीब साढे़ नौ बजे दुकान के भीतर से शुरू हुई।
विज्ञापन

दुकानें पुरानी लकड़ी की बनी होने के कारण कुछ मिनटों में राख हो गई। सूचना के बाद रोहड़ू से दमकल के दो वाहन मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। पुलिस चौकी से टीम कुछ मिनट में मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस, दमकल कर्मचारी व स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लेकिन पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया। इतना जरूर है कि आग को आगे फैलने से रोक दिया। आग से मकान मालिक परमानंद, महेंद्र सिंह, गोपाल व कुसुमलता की किराये पर दी गई तीन दुकानें, एक ढाबा व दो स्टोर जले हैं। आग से राम गुप्ता, दलीप गुप्ता और मुनीश कुमार की दुकानें, राजू का ढाबा, मनीश कुमार व सुरजीत कुमार का स्टोर जल गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। दमकल केंद्र रोहड़ू के प्रभारी सेवक राम ने आग से हुए नुकसान की पुष्टि की है। उन्होंने कहा सूचना के बाद दमकल के दो वाहन मौके पर भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें