फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पर फिसली कार, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल। चौपाल से शिमला की ओर जा रही एक आल्टो कार सोमवार दोपहर करीब एक बजे रियूनी के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग मरीज के उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला जा रहे थे। सड़क पर बर्फ जमने से हादसा हुआ। घायलों को चौपाल में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार नेरवा के क्यारला गांव के रहने वाले बीमार नवाजदीन को उसके परिजन उपचार के लिए कार में शिमला लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

रियूनी के पास कार बर्फबारी होने से फिसल गई। कार सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता चलने पर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए चौपाल अस्पताल पहुंचाया। चौपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोहम्मदीन, शमशाद, नवाजदीन, अंजुम, इस्लाम को आईजीएमसी रेफर किया गया है। एक का चौपाल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी चौपाल कमलेश कुमार ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। ऐसे में गंभीर रूप से घायलों को वाया पांवटा होकर शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें