फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावानगर में कच्ची शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर में बुधवार देर रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति से पुलिस ने 5000 मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का कुमार राही भावानगर बाजार से आरएस कॉलोनी की तरफ हाथ में सफेद कैन लेकर आ रहा था। पुलिस को देखकर यह पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को दबोचा। उससे कच्ची शराब बरामद की गई। भावानगर पुलिस थाने से एएसआई प्यारे लाल, मुख्य आरक्षी चमन लाल, वीरेंद्र, संदीप की टीम गश्त पर थी। उन्होंने आरोपी को कच्ची शराब के साथ धर दबोचा और आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने की। कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें