फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्बा के लिंगने में मजूदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के लिंगने गांव में कमरे में मृत मिला मजदूर
विज्ञापन

पुलिस अधिक शराब के सेवन को मान रही मौत की कारण
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर लिंगने गांव में मजदूर कमरे में मृत मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब का अधिक नशा करने के कारण इसकी मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार लिंगने गांव के एक स्थानीय निवासी के घर में काम करने वाला यह मजदूर शाम के समय खरीदारी के लिए बाजार गया था।
यह देर शाम वापस आया। इसने शराब पी रखी थी। शुक्रवार सुबह जब मजदूर कमरे से बाहर नहीं निकला। कमरे में जाकर देखा गया तो इसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी भावानगर अमर सिंह, सांगला थाना प्रभारी पवन कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसके बाद मृतक के शव को पहचान के लिए टापरी जेएसडबल्यू के अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भावानगर अमर सिंह ने बताया कि यह मजदूर यहां के एक स्थानीय निवासी के घर पर काम करता था। इसकी सही पहचान नहीं हो सकी है। मकान मालिक के अनुसार इसका नाम श्याम सिंह बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर की मौत शराब पीने से हुई है। असल कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें