फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरठी में दो मंजिला में आग से तीन कमरे और सामान जला, परिवार बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहडू। तहसील मुख्यालय जुब्बल के समीप शिरठी गांव में बुधबार दिन के समय आग से एक घर जल कर राख हो गया। दमकल दस्ते और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर ने मौके पर नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे उषा देवी पत्नी स्वर्गीय मनोज कुमार के घर में आग लग गई। उस समय परिवार के लोग घर पर ही थे। पहले ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया । उसके बाद दमकल दस्ते के पहुंचने पर आग को पूरी तरह से शांत किया गया। आग से दो मंजिला घर के तीन कमरे नहीं बचाए जा सके। आग से घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ग्राम पंचायत शिली के प्रधान लोकेंद्र ने बताया कि प्रभावित परिवार आईआरडीपी से संबंध रखता है ।
विज्ञापन


एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि आग की सूचना के बाद तहसीलदार जुब्बल को मौके पर भेजा गया है। तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि आग को काबू कर लिया गया है। आग से एक परिवार के तीन कमरे और सामान जल गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर बीस हजार रुपये दिए गए हैं।

सरकार पीड़ित परिवार की मदद करेगी
जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी। प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करे सरकार

जुब्बल कोटखाई के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए। रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से अधिक से अधिक मदद की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें