फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में नहीं बन पाई पांच किलोमीटर सड़क

Thu, 30 May 2019 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तकलेच (रामपुर बुशहर)। एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार देश के हर ग्रामीण इलाके को सड़क सुविधा से जोड़ने के बड़े बड़े दावे कर रही है, लेकिन रामपुर उपमंडल में इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। रामपुर उपमंडल की दरशाल मतेलनी सड़क का कार्य कई वर्षों से कछुआ गति से चल रहा है। तीन वर्ष से विभाग पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पा रहा है।

सड़क से न जुड़ने के कारण रामपुर उपमंडल के दरशाल मतेलनी क्षेत्र के लोग विकास में पिछड़ रहे हैं। तीन वर्ष से लोक निर्माण विभाग पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पा रहा है। हालांकि सड़क निकालने में न तो कहीं ढांक है और न ही कोई ठोस समस्या है। संबंधित सड़क निकालने वाले ठेकेदार की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों चंपा बिष्ट, जोगिंद्र, कौलराम, रामलाल, भगवान दास, विशेसर लाल, लोभाराम, टिकम सिंह मांटा, आरके कश्यप, मोंटी, टीना मांटा, नर्मदा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क से मात्र एक किलोमीटर बाद खड्ड में पुल बनना प्रस्तावित है। खड्ड के दूसरी ओर भी सड़क बनी है, लेकिन उस सड़क का ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा। जब तक खड्ड में पुल नहीं बनता, तब तक खड्ड के दूसरी ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकते।
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को जल्द से जल्द पुल तैयार करना चाहिए, लेकिन ठेकेदार एक वर्ष से ग्रामीणों को लटका रहा है कि जल्द पुल बन जाएगा। ऐसे में विभाग और ठेकेदार की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर दरशाल मतेलनी क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर चेताया कि यदि अब भी विभाग का रवैया ऐसा ही रहा तो वह विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस सड़क पर पुल सहित अन्य कार्य पूरे नहीं होते। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके सोबती ने कहा कि संबंधित सड़क के निर्माण में लगे ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें