फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौंगटोंग में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के शौंगटोंग पुल के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को स्थानीय व्यक्तियों की ओर से सूचना दी गई कि पुल के समीप एक शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रिकांगपिओ पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी रिकांगपिओ विपन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें