फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा पुलिस ने दबोचा नशे का सौदागर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा। पुलिस ने कथित रूप से नेरवा में छात्रों और युवाओं को नशा परोसने वाले व्यक्ति को दबोच लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से अब कई राज उगलवाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक एसएचओ नेरवा प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में गश्त के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार जिंटा पुत्र राय सिंह जिंटा निवासी नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजेश कई दिनों से रडार पर था। उसके खिलाफ पुलिस के पास कई पुख्ता सुबूत थे। पुलिस ने आरोपी से कुछ मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति न्यू नेरवा में दुकान चलाता है। दुकानदारी की आड़ में कथित रूप से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस लाकर स्कूली बच्चों व अन्य युवाओं को बेचता था। इसकी भनक पुलिस को थी, पर हर बार बच निकलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसडीपीओ चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि राजेश के खिलाफ नेरवा थाने में एनडीपीएस की धारा 20, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही व्यक्ति चरस कहां से उपलब्ध करके किस-किस को बेचने चला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें