फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावानगर से पुलिस ने धरा उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में इन दिनों अपराधियों को पकड़ने को लेकर विशेष धरपकड़ दस्ते का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस थानों और चौकियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के सभी दुश्चरित्र व्यक्तियों एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ और अपराध निवारक धाराओं के तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

किन्नौर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार को इस दस्ते ने जिसमें, मुख्य आरक्षी रजत पवार एवं आरक्षी भारत भूषण शामिल थे, ने कड़ी मशक्कत के बाद एक उद्घोषित अपराधी विपिन सिंह निवासी काश्पो, तहसील निचार, जिला किन्नौर, जोकि मुकदमा नंबर 02-2014 दिनांक 05 जनवरी 2014 विधि धारा 457, 380 भादंसं थाना भावानगर से फरार चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अदालत द्वारा जनवरी 2019 से उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, को जाल बिछाकर भावानगर, जिला किन्नौर से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अन्य दुश्चरित्र व्यक्ति एवं उद्घोषित अपराधी, जो फरार चल रहे हैं कि धर पकड़ के लिए गठित दस्ते को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी हेतु जिला किन्नौर की पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें