फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतियाना में मिला खून से सना युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खून से सना युवक का शव
विज्ञापन

बरामद, हत्या की आशंका
युवक के सिर और पीठ पर मिले हैं चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के तहत मतियाना गांव के नजदीक सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक के सिर और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए हैं। ऐसे में हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान विनोद कुमार (25 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव समपाल डाकघर करियाना तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही ठियोग थाना से डीएसपी रामलाल बंसल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की पड़ताल शुरू की। टीम ने पाया कि मृतक के सिर पर पत्थर से कई बार वार किया गया था और शव खून से सना था। वहीं इस संबंध में डीएसपी रामलाल बंसल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मृत्यु के कारणों की हर पहलू से छानबीन की जा रही है। जुनगा से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया था। जिनके द्वारा घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए गए हैं और मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें