फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगुलसरी बाजार में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)।
भावानगर थाना के तहत निगुलसरी बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (29) पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव थाच, डाकघर निगुलसारी, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में कहा जा रहा है कि सुबह अपनी माता के क्वार्टर जाते समय पांव फिसलने से वह गिर गया। उसकी माता यहां पर लोनिवि में कार्यरत है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे पड़ा देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस थाना भावानगर के प्रभारी इंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि युवक के परिजनों ने किसी पर उसकी हत्या की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें