फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या का आरोपी जम्मू में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कोटखाई थाना के तहत एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है। डीएसपी ठियोग तिलक राज ने कहा कि पुलिस आरोपी को दबोचने में कामयाब हो गई। कहा कि 21 अक्तूबर को प्रेम दास (70), पुत्र नजरू राम निवासी गांव भूई, डाकखाना देवरी खनेटी, तहसील कोटखाई का शव उसके घर पर पुलिस ने बरामद किया था। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले को सुलझाने में जुट गई थी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को शव के पास से एक हथोड़ा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर मिले सभी सबूतों को सील बंद कर छानबीन शुरू कर दी थी। 17 जनवरी 2018 को पुलिस को जम्मू के हरोल पुलिस स्टेशन से फोन आया कि एक शख्स को अन्य अपराध में भी पकड़ा है, जिसकी पहचान रमेश सिंह, पुत्र स्व. बेरी राम, तहसील माहौर नियासी, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। रमेश कुमार कोटखाई में मरने वाले प्रेम के पड़ोसी के यहां बगीचे में काम करता था। प्रेम दास को मौत के घाट उतारने के बाद यहां से भाग गया था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी। 17 जनवरी को यह आरोपी पकड़ा गया। मौके पर गई कोटखाई थाना की टीम के एचसी अशोक कुमार, एचएससी रंजीत ने मंगलवार को आरोपी को ठियोग थाना में लाया। डीएसपी ने कहा कि उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें