फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, अाराेपी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ के स्थानीय बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले यूपी के युवक को पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम एक 12 साल की लड़की ने युवक पर अश्लील हरकतें और दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (25) पुत्र राजपाल ‌‌,  गांव नगला अहीर, डाकघर बरमाना, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश ने रविवार देर शाम नाबालिग और एक अन्य बच्ची को घर में अकेला पाकर नाबालिग से अश्लील हरकतें करने लगा। दोनों किसी तरह युवक के चुंगल से बचकर भागी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को आप बीती सुनाई। इस पर रिकांगपिओ चौकी में इसकी जानकारी दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451,354 और 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें