फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रौ में सतलुज में कूदा युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना ब्रौ के तहत रामपुर-ब्रौ पुल से शुक्रवार रात एक युवक सतलुज नदी में कूद गया। ब्रौ पुलिस को शनिवार सुबह इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल युवक की तलाश में जुट गया। सतलुज नदी के किनारे दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी पुलिस को शनिवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ब्रौ पुल से सतलुज में कूद गया। इस युवक को नदी में छलांग लगाते हुए एक अन्य व्यक्ति ने देखा। हालांकि इस मामले की सूचना पुलिस को तब लगी जब युवक के पिता पुलिस थाना ब्रौ पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के दल ने सतलुज नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। युवक की पहचान संतोष (28) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव मझाली रामपुर के रूप में हुई है। संतोष ब्रौ में मोबाइल रिपेयर की दुकान करता था। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ब्रौ पुल से एक युवक नदी में कूद गया है। पुलिस को इसकी सूचना शनिवार सुबह मिली। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस संबंध में अन्य पुलिस थानों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें