किन्नौर में कार खाई में गिरी, एक की मौत
रिकांगपिओ से तीन किलोमीटर दूर खवांगी के समीप हादसा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के नजदीक बुधवार देर रात एक कार खाई मेें जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को रिकांगपिओ से तीन किलोमीटर दूर खवांगी के समीप मारुति कार नंबर एचपी 25 ए 0960 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में सवार व्यक्ति ब्रेलंगी निवासी दर्शन दास (44 वर्षीय) पुत्र कलम सुख की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिकांगपिओ में शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा। इस संबंध में थाना प्रभारी रिकांगपिओ इंद्र सिंह ने बताया कि रिकांगपिओ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने 279ए 304 के तहत मामला दर्ज किया है।