फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ से लापता छात्र का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ बाजार से लापता हुए छात्र का सुराग एक हफ्ते के बाद भी नहीं लग पाया है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र रवि कुमार नेगी को तलाश करने लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रखा है। जिला पुलिस ने जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों, बैरियरों और सुमरा से लेकर चौरा तक, शहर से लेकर आस पास के जंगलों में टीमें गठित कर चप्पा चप्पा छान मारा है, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

लापता छात्र के पिता सुखदास नेगी ने कुछ समय तक तो अपने स्तर पर सगे संबंधियों के साथ मिल कर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो 12 मार्च को पुलिस थाना रिकांगपिओ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन करने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें