फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नीरथ मेें 132 ग्राम चिट्टेे केसाथ दो गिरफ्तार
रामपुर पुलिस ने पकड़ी अभी तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप
जिला पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, आज कोर्ट में पेश करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस को चिट्टे (हेरोइन) की सबसे बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस ने नीरथ के साथ लगते बाबा बालक नाथ मंदिर के पास नेशनल हाईवे-5 पर दो लोगों से 132 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। आज इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ रामपुर रविंद्र नेगी अपनी टीम के साथ नीरथ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के साथ नेशनल हाईवे 5 पर गश्त कर रहे थे। इतने में पुलिस को वहां से गुजर रहे दो लोगों पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों लोगों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक युवक से 121 और दूसरे युवक से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने गणेश भुंदड़ (30), गांव डाकघर व तहसील कलानोर, जिला रोहतक हरियाणा और राहुल कुमार (28) हाउस नंबर 5194, एरोरिएन स्टेट पटियाला, डाकघर छोटी बरादरी, थाना कोतवाली, किलाचौक पटियाला पंजाब के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है। आज इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस संबंध मेें डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने 132 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम की मदद से पकड़ी सबसे बड़ी खेप
एसएचओ रविंद्र नेगी, प्रोवेशनल डीएसपी प्रियंक गुप्ता, एचसी गरीब दास, लाल चंद, शिवराम, ज्योति लाल, दिनेश कुमार और देव राज की संयुक्त टीम ने चिट्टे की खेप पकड़ने में बड़ी कामयाबी पाई है।
विज्ञापन


रामपुर उपमंडल में चिट्टे का 10वां मामला पकड़ा
पुलिस थाना रामपुर, झाकड़ी और ननखड़ी के तहत चिट्टे की यह अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने चिट्टे के अभी तक दस से अधिक मामले दर्ज कर लिए हैं। पूर्व में पुलिस को अभी तक सबसे अधिक पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है, लेकिन शनिवार को पुलिस ने दो लोगों से 132 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पकड़ी है, जिसकी मार्केट में कीमत 3 लाख 16 हजार रुपये से अधिक है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि नशे को समाप्त करने की मुहीम लगातार जारी रहेगी। नशे के काले कारोबार से जुड़े किसी भी शख्स को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें