फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
ढाबे में आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी मुख्यालय से करीब एक किमी दूर रोपड़ी में शनिवार को एनएच-305 पर एक ढाबे में सुबह चार बजे अचानक आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। ढाबा मालिक रमेश उर्फ बबलू ने बताया कि वह ढाबे से कुछ दूर अपने कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक सारा सामान जल गया था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग से दो कमरे, दो बड़े सिलिंडर, चूल्हा, फर्नीचर, बर्तन और राशन का सामान जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी आनी भाग सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि शनिवार को रमेश उर्फ बबलू के ढाबे में आग लगने की शिकायत पुलिस को मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस मौके का जायजा लेने पहुंची। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें