फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टाधार में आग से दोमंजिला मकान राख

विज्ञापन
बाल्टाधार में आग से दोमंजिला मकान राख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
रोहड़ू के भरेटली गांव के समीप बाल्टाधार में आग लगने से आठ कमरों को दोमंजिला घर जलकर राख हो गया। आग से करीब पंद्रह लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

जानकारी अनुसार आग मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे नेहर सिंह के कमरे में लगी। लकड़ी और पत्थर का कच्चा मकान होने के कारण कुछ की देर में पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


आग को बुझाने के लिए गांव के लोगों ने प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना केे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घर जल चुका था।

घर जलने से नेहर सिंह, मिचर सैन, सुरेश और इंद्र सैन के चार परिवार प्रभावित हुए हैं। दमकल विभाग ने चार परिवारों के प्रभावित होने की पुष्टि की है। आग लगने की सूचना के बाद रोहड़ू से पुलिस की टीम ने भी मौके का दौरा किया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम रोहड़ू ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिए हैं। एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास ने बताया कि प्रभावितों की प्रशासन की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें