फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काचे में हुई हत्या मामले के तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस अधीक्षक किन्नौर ने भावानगर थाने के तहत आने वाले काचे गांव में हुई हत्या मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी पर चिंता जताई है। एसपी एसआर राणा ने कहा कि हत्या मामले में राजनीतिक दलों की ओर से की जा रही बयानबाजी से मामले के अन्वेषण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अदालत और अन्वेषण के नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की है। राणा ने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बुधवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि भावानगर पुलिस थाने में दर्ज हत्या मामले में शामिल सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में किन्नौर पुलिस कामयाब रही है। हत्या के इस मामले में नेपाली मूल के राजू उर्फ भूपेंद्र को 12 दिन की पुलिस हिरासत, जबकि शशि कुमार और टिकम राम, निवासी काचे का 10/10 दिन का पुलिस रिमांड न्यायालय से हासिल किया गया है। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी उनके खिलाफ तफ्तीश के दौरान सभी साक्ष्य सामने आने के बाद ही की गई है। इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी केवल अपराधियों को मदद करने के मकसद से करना खेदपूर्ण है। पुलिस किसी भी आपराधिक मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी केवल साक्ष्यों के आधार पर ही करती है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के कहने, दबाव बनाने या फिर सड़क पर उतरकर हंगामा करने से। उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी जो अदालत और अन्वेषण के नियमों का उल्लंघन है, से पूरी तरह परहेज करें। स्थानीय पुलिस के अन्वेषण में सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें