फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाबरंग में गिरी कार, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह खंड के लाबरंग बस अड्डे के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए हैं। दो घायलों को स्कीबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि, एक घायल धर्मपाल नेगी को रिकांगपिओ अस्पताल से रामपुर में सीटी स्कैन करने के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात लाबरंग से कानम जा रही एक मारुति कार एचपी 25ए 0253 अचानक लाबरंग बस अड्डे के समीप सड़क से करीब बीस मीटर नीचे जा लुढ़की। हादसे में चालक चिराग (29) गांव कानम, तहसील पूह, संजय कुमार (30) निवासी गांव लाबरंग तहसील पूह और धर्मलाल नेगी (31) निवासी गांव करला डाकघर स्पीलो तहसील पूह, जिला किन्नौर घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लाबरंग, कानम और करला के ग्रामीणों सहित ट्रैफिक यूनिट स्पीलो से यूनिट प्रभारी धर्मेंद्र, आरक्षी प्रदीप कुमार और महेंद्र की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी स्कीबा पहुंचाया। दो घायलों चिराग और संजय की हालात को सही देेखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि, धर्मपाल नेगी को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार देने के बाद रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एसआर राणा ने कहा कि अभी फिलहाल तीनों युवकों की स्थिति बेहतर है और इनका रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें