फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली में निगम के चालक और परिचाल के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाली रचोली पंचायत में परिवहन निगम के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला पेश आया है। रामपुर से सनेई जा रही निगम की बस के चालक और परिचालक को पास न देने पर नशेड़ी युवकों ने उनके साथ मारपीट की और गालीगलौज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू का दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को रामपुर से सनेई रूट पर जा रही रामपुर डिपो की बस नंबर एचपी 06-6074 के चालक और परिचालक के साथ रचोली में नशे में धुत कार सवार युवकों ने मारपीट और गालीगलौज की। बस चालक पवन कुमार ने बताया कि जब वह रूट पर बस लेकर जा रहे थे तो रचोली में सड़क पर वाहन पार्क हुए थे। इसके चलते यहां से बस निकालने के लिए जगह नहीं थी। इतने में सामने से आ रही कार नंबर एचपी 06 बी 2409 आई, जिसमें नशेड़ी युवक सवार थे। उन्होंने बस चालक को पास देने को लेकर गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इन युवकों ने सवारियों से भरी बस में बैठे चालक को सीट से नीचे खींचने की कोशिश की। चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बस को हैंड ब्रेक लगाकर रोक दिया, वरना हादसा हो सकता था। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए परिचालक संजीव कुमार के साथ भी नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। नशेड़ी युवकों ने चालक और परिचालक को धमकी देते हुए कहा कि वे स्थानीय हैं और तुम्हारा यहां बसें चलाना मुश्किल कर देंगे। इस घटना की शिकायत चालक और परिचालक ने रामपुर पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चालक और परिचालक की शिकायत के बाद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें