फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में दंपती कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते बलैच गांव की एक महिला बीते रोज जुकाम-बुखार के चलते अपने इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला गई थी। यहां महिला का कोरोना टेस्ट लिया गया। जांच के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

आईजीएमसी में संक्रमित पाई गई महिला का वहीं उपचार चल रहा है, जबकि इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के संपर्क में आए परिजनों की जांच के लिए डॉ. नितिका को जिम्मा सौंपा गया था। डॉ. नितिका ने महिला के संपर्क में आए परिवार के कुल पांच सदस्यों को होम क्वारंटीन किया और मंगलवार को परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना टेस्ट लिए गए। इसके बाद उक्त महिला का पति भी कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट कर दिया गया है।
खंड मत्याना के बीएमओ डॉ. राजेंद्र टेेक्टा ने बताया कि महिला के पति की कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोई गंभीर लक्षण न होने के कारण उन्हें होम आइसोलेट किया गया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें