फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में 14 जुआरियों से 1.52 लाख की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस ने रोहड़ू में मंगलवार देर शाम 14 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। जुआरियों के पास से 1.52 लाख रुपये की राशि भी जब्त की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू के निजी मकान में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस कांस्टेबल कुलदीप डंठियाण ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ दबिश दी। जुआ खेलते हुए 14 लोगों को पकड़ा। इनमें दीपक कुमार गांव हाटकोटी (जुब्बल), आनंद ठाकुर गांव अढाल (रोहड़ू), ललित ठाकुर गांव अढाल (रोहड़ू), रोहित निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोहड़ू, सुरेंद्र सिंह गांव थरोला (कोटखाई), अजय कुमार गांव घुन्सा (जुब्बल), लक्की चौहान गांव थरोला (कोटखाई), सोहन लाल गांव गाजटा (कोटखाई), सुनील दिवान गांव दिवानड़ी (कोटखाई), गोविंद सावंत गांव चेवर (कोटखाई), राकेश ठाकुर गांव अढाल (रोहड़ू), गोवर्धन सिंह ठाकुर गांव शलान (रोहड़ू), जितेंद्र निवासी नगर परिषद रोहड़ू, दिनेश ठाकुर गांव अढाल (रोहड़ू) शामिल है।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। 14 जुआरियों के पास से 1.52 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें