फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज मालिक से 8 हजार एमएल अवैध कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भावानगर पुलिस ने सोमवार देर रात को लुतुक्सा में एक गैराज से आठ हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, पंकज कुमार, आरक्षी भूपेंद्र डोगरा की टीम ने भावानगर के साथ लगते लुतुक्सा में गैराज मालिक टिटुराम गांव धारगौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 8000 एमएल कच्ची शराब पकड़ी। टिटूराम शराब बेचने जा रहा था। भावानगर पुलिस ने उक्त युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि भावानगर पुलिस ने गैराज मालिक से आठ हजार मिली लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राणा ने बताया कि पुलिस अवैध कार्योें में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें