फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांगो में युवक से पकड़ी 89 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भावावैली के शांगो गांव में मंगलवार को भावानगर पुलिस ने एक युवक से 89 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि शांगो गांव में एक युवक चरस बेच रहा है। पुलिस थाना भावानगर से एसएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस दल शांगो गांव पहुंचा और स्थानीय निवासी श्रवण कुमार नेगी (28) गांव शांगो तहसील निचार, जिला किन्नौर की तलाशी ली। इस दौरान उक्त युवक से 89 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को भविष्य में अवैध कार्य न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि भावानगर पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। उन्होंने कहा कि जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें