ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के तहत एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने कर्मचारी के खाते से 15 लाख रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त राकेश शर्मा पुत्र योगराज शर्मा ने बताया कि बीमा पॉलिसी को लेकर एक कॉल आई, बताया गया कि लोकपाल विभाग से बोल रहे हैं और आपका करीब 1,54,910 रुपये कमीशन बना है। साथ ही इस कमीशन को कैश करवाने के लिए एक अन्य कंपनी की बीमा पॉलिसी करवानी होगी। इसके लिए राकेश कुमार पैसे जमा करवाते रहे। करीब 14 से 15 लाख रुपये जमा करवाने के बाद राकेश शर्मा ने मंगलवार को थाना ठियोग में नवीन दीक्षित नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।