फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच किनारे पार्क वाहनों को उठा ले जाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में पुलिस ने नेशनल हाईवे पांच पर पार्क और खस्ताहाल में खड़े किए गए वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू हो गई है। इससे पूर्व जिला पुलिस प्रशासन ने वाहन मालिकों को अपने वाहन 15 दिन में एनएच से हटाने का अल्टीमेटम दिया था। जिले के विभिन्न पुलिस थानों, चौकियों और बैरियरों में तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हटाने की मुहिम शुरू की है। जिले के चोरा से लेकर कौरिक तक एनएच पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों में नोटिस लगाए जा रहे हैं। किन्नौर जिले में कई स्थानों पर एनएच पांच काफी संकरा है। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले के लोगों को एनएच पांच पर पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि नेशनल हाईवे पांच के साथ लगते सभी पुलिस थानों, चौकियों और बैरियर प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एनएच पर खड़े वाहनों की पहचान कर उन्हें नोटिस देकर हटा दें। जगह चयनित कर एनएच से हटाए जाने वाले वाहनों को यार्डों में रखा जाएगा। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन जल्द एनएच से हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें