फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फिर शुरू हो गया सेब पौधों को बेचने का अवैध कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में सेब के अवैध पौधों को बेचने का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। कुछ समय पहले ही उद्यान विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की थी। अब फिर से सेब के पौधों का व्यापार शुरू हो गया है। रामपुर के साथ लगते गौरा चौक में अवैध रूप से नर्सरी और सेब के पौधे बेचने का कारोबार बीते कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

अवैध रूप से सेब के पौधे बेचने वाले धड़ल्ले से कारोबार में जुटे हुए हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन और उद्यान विभाग को इस बारे में कोई भी खबर नहीं है। 29 जनवरी को प्रशासन, पुलिस और उद्यान विभाग ने गौरा चौक में ही अवैध रूप से बेचे जा रहे सेब के करीब 850 पौधे मौके पर जलाए थे। तीन कारोबारियों के चालान भी काटे थे। बावजूद अवैध रूप से सेब की पौध बेचने का कारोबार फिर से शुरू हो गया है।
क्षेत्र के बागवान अनिल, कीर्तिमान, इंद्रजीत, दुष्यंत, राकेश कुमार, प्रेमराज, राधा कृष्ण, राजेश चौहान सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और उद्यान विभाग के अधिकारियों से अवैध रूप से सेब के पौधे बेचने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग रामपुर के एसएमएस जगदीश वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो अवैध नर्सरी बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन, पुलिस और विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें