सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के चांगो बाजार में यंगथंग पुलिस की टीम ने एक ढाबे में दबिश देकर पांच हजार कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी यंगथंग प्यारे लाल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी हेमराज, मुख्य आरक्षी ईशान, आरक्षी कमल कुमार की टीम गश्त पर थी। पुलिस ने चांगो बाजार में एक ढाबे का निरीक्षण किया, तो ढाबा मालिक मुकेश कुमार (24) वर्ष, नेपाली मूल से पांच हजार मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चांगो में एक ढाबे से पांच हजार एमएल कच्ची शराब बरामद की गई है।