फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलाड पुल के पास गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे-5 पर मंगलाड पुल के पास सुबह पौने 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकला और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब पौने दस बजे चालक जोगिंद्र सिंह पुत्र नरैण दास (50) गांव गसो झाकड़ी अपने घर से ड्यूटी के किए ज्यूरी जा रहा था कि अचानक ज्यूरी से करीब 3 किलोमीटर पहले मंगलाड पुल के पास कार एचपी 06 बी 1154 अनियंत्रित हो कर 200 मीटर नीचे मंगलाड खड्ड में जा गिरी।
सूचना मिलने के बाद ज्यूरी और झाकड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जोगिंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे सब डिवीजन ज्यूरी में कनिष्ठ क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही झाकड़ी थाना के एएसआई बीर सिंह, हेड कांस्टेबल दिवान, जगदीश नेगी और मनोज मौके पर पहुंचे और शव को खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कानूनगो ज्योति प्रकाश और पटवारी राजेश ने मौका पर मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें