फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख, 4

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों ने महिला के खाते से उड़ाए 1.48 लाख
विज्ञापन

5 से 15 अक्तूबर तक लगातार हिसार से निकाले गए पैसे
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 420 का केस दर्ज कर मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कल्पा खंड के दुन्नी गांव की एक महिला के एसबीआई बैंक खाते से 5 से 15 अक्तूबर तक लगातार हरियाणा के हिसार से 1 लाख, 48 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक दुन्नी निवासी जया देवी (33), का सेविंग अकाउंट एसबीआई रिकांगपिओ में है। महिला के मुताबिक उन्होंने अंतिम बार 4 अक्तूबर को सिर्फ दस हजार रुपये निकाले थे। उसके बाद उन्होंने कोई पैसा नहीं निकाला। 5 से 15 अक्तूबर तक लगातार हिसार से पैसे निकलने पर बैंक प्रबंधन ने उक्त महिला को सूचित किया कि आप कहीं बाहर हो, आपके सेविंग खाते से लगातार पैसे निकल रहे हैं। उसके बाद मालूम हुआ कि महिला ठगी का शिकार हुई है। महिला के पति ने इस संबंध में रिकांगपिओ थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बैंक से सारी डिटेल खंगाली जाएगी। किन्नौर पुलिस का एक दल जल्द ही हरियाणा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें