फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी नौ लोगों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भगत नाले में अवैध खनन के दौरान हुए झगड़े के बाद से लापता युवक सोनम नेगी का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मारपीट में संलिप्त नौ लोगों को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं इन सभी नौ आरोपियों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूह खंड के नेशनल हाईवे-पांच पर भगत नाले के साथ रेत खान में शनिवार देर रात करीब 10 बजे अवैध खनन करने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद नमज्ञा पंचायत के खाब गांव का एक युवक सोनम नेगी लापता हो गया, जिसे जान से मारने का परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें मंगलवार को रिकांगपिओ स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
खाब निवासी सोनम नेगी (28) और निरमंड के चालक अनूप राम के साथ रेत ले जाने को लेकर शनिवार रात को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनमें लड़ाई हुई, जिसके बाद से सोनम नेगी लापता बताया जा रहा है। उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। सोनम नेगी के वाहन में खून के धब्बे लगे हुए थे, जिसको लेकर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 364, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सभी लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें