फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शिमला के सौतेला व्यवहार कर रहे जयराम सरकार -कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू की मासिक बैठक में इलाके में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया गया। पदाधिकारियों के अनुसार भाजपा सरकार रोहड़ू क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। इलाके में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लोगों की सुविधाओं को अनदेखा किया जा रहा है। बैठक मंगलवार को अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने चेताया कि अगर 10 दिनों के भीतर रोहड़ू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई तो कांग्रेस की ओर से उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसके लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन

वहीं विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि सिविल अस्पताल रोहड़ू राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा है। कांग्रेस लगातार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठा रही है। बावजूद इसके सरकार चिकित्सकों के पद भरने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है। आपात स्थिति में मरीजों को शिमला रेफर किया जा रहा है। रोहड़ू अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को भी आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा है। इस मौके पर ऊषा शर्मा, राजिंद्र ब्राक्टू, शक्ति सिंह मछान, सोहन लाल चौहान, रामेश्वर कंवर, भगत सिंह, केसी चौहान, जवाहर लाल गोलटा, सुभाष सुघाटा, हैप्पी मेहता, राकेश कुमार, रविंद्र जोरटा, उदय सिंह वर्मा, उर्मिला नागु, सुजय अग्रवाल, रविंद्र ठाकुर, रविंद्र कुमार, राजेश फिष्टा, भूमि देव शर्मा, गुलाब सिंह मेहता, अशोक शर्मा, वीरेंद्र नेगी, शांति देवी, शेर सिंह, राजू नेगी, राकेश और अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें