फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरकाली सुपर किंग्ज ने क्रिकेट ट्राफी पर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देवठी पंचायत के करेरी में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दरकाली सुपर किंग्ज की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि दूसरे स्थान पर मेजबान टीम करेरी रही। प्रतियोगिता में 46 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों को करारी टक्कर देते हुए दरकाली और करेरी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया, जिसमें देवठी पंचायत की प्रधान इंदु बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

करेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 81 रन बनाए। दरकाली की तरफ से लक्की ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरकाली सुपर किंग्ज की टीम ने एक विकट खोकर फाइनल को अपने नाम कर दिया। दरकाली के ओपनर बल्लेबाज महेंद्र और सतीश ने अच्छी शुरुआत की, जिसमें महेंद्र ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। दो चौके और चार छक्के लगाए। मैन आफॅ दी सीरीज का खिताब भी महेंद्र मरालू को दिया गया। युवक मंडल के प्रधान विपिन मसोई ने कहा कि प्रतियोगिता का हर वर्ष आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में टीमें भाग लेती है। फाइनल मुकाबला जीतने के बाद दरकाली सुपर किंग्ज कप्तान गोंविद मरालू ने जीत का सारा श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दरकाली की टीम इसी तरह से अच्छे खेल का प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने सुपर किंग्ज के सभी खिलाड़ियों लक्की, सतीश, भूपेश, मनोज, अजय, काकू, देशराज, कपिल, सुरेश और महेंद्र को शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि ने दरकाली सुपर किंग्ज की टीम को पहला पुरस्कार 66 हजार एवं ट्राफी भेंट की। दूसरे नंबर पर ही करेरी की टीम को 30 हजार सहित ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य काजल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें