फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबरंग में गोशाला सहित छह कमरे जलकर राख

विज्ञापन
लबरंग गांव में आगजनी के बाद जल कर राख सात कमरे और गौशालालबरंग गांव में आगजनी के बाद जल कर राख सात क? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत लबरंग गांव में शनिवार देररात अचानक वार्ड नंबर पांच में आग लगने से गोशाला समेत सात कमरे जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में पांच भेड़ों की मौत हो गई है जबकि 15 भेड़-बकरियां झुलस गई हैं। कमरों में सर्दियों के लिए स्टोर की गई खाद्य सामग्री, चारा, पेयजल पाइपें जल गई हैं। आग लगने की सूचना ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान लाबरंग ईश्वर सिंह नेगी ने पूह थाना में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस थाना पूह से थाना प्रभारी डीएल शर्मा की अगुवाई में पुलिस का दल और होमगार्ड मौके पर पहुंचें और आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपेटे तेज होने से उनके प्रयास असफल रहे।
पुलिस, होमगार्ड और ग्रामीणों ने आग को बूझाने के लिए पेयजल पाइपों और मिट्टी की मदद से 15 भेड़ों और दो जर्सी गायों को बचाने में कामयाब रहे। एडीएम पूह सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर भेज दिया है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें