फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के तहत बधाल के युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बधाल के युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिया और जिसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। किन्नौर की महिला ने दो अक्तूबर को एसपी शिमला से फोन पर उनके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की। इसकी शिकायत शिमला के लक्कड़ बाजार में दर्ज की गई है। मामला झाकड़ी थाने का होने के कारण इस केस को झाकड़ी भेजा गया। झाकड़ी पुलिस ने बताया कि युवक ने महिला के साथ 25 और 26 जुलाई को दुष्कर्म किया है, लेकिन शिकायत दो अक्तूबर को शिमला में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

एसएचओ झाकड़ी जितेंद्र ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें