फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, वेब कास्टिंग और वीडियो ग्राफी होगी : अनुपम कश्यप

विज्ञापन
ठियोग पहुंचकर उपायुक्त शिमला ने पंचायत चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ठियोग में जांची चुनाव की तैयारियां
विज्ञापन

अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने ठियोग खंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदान दलों की आवाजाही के लिए खंड स्तर पर वाहनों की व्यवस्था, पोलिंग कर्मियों के लिए बोर्डिंग व लॉजिंग सुविधाएं, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के भुगतान और बिलों के निपटान पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा वेब कास्टिंग और वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसडीएम को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद उम्मीदवारों के व्यय की निगरानी और कैंडिडेट एक्सपेंडिचर रिपोर्टिंग सिस्टम के माध्यम से खर्चों की मॉनिटरिंग पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मतदान और मतगणना केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, रिजर्व एवं स्टैंडबाय वाहनों की तैनाती, मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पंचायत पदाधिकारियों के सत्यापित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करवाने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि पंचायती राज चुनाव पूर्ण रूप से पारदर्शी करवाएं जाएंगे। चुनावी ड्यूटी में तैनात सभी कर्मी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। चुनावी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं होगी। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा और खंड विकास अधिकारी नरेश चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ठियोग पहुंचकर उपायुक्त शिमला ने पंचायत चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें