फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सैंज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
पबास  में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का में समापन पर विजेता टीम ट्राफी के साथ
विज्ञापन
पबास में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, 48 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। शिरगुल क्रिकेट क्लब पबास की ओर से पबास में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। क्लब के प्रधान रिंकू बेस्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला देईया और सैंज के बीच खेला गया, जिसमें सैंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रन से जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता महेश ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 1,51,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 75,500 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें