फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बसों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बसों ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

. आए दिन बीच रास्ते में हांफ रही निगम की बसें, यात्रियों में रोष
. रामपुर-जाबो रूट पर चलने वाली बस वीरवार शाम को श्वाड़ में हुई खराब
. बस में सवार 30 यात्री गंतव्य से 19 किलोमीटर पहले भटकने को हुए मजबूर
. रूट पर जा रही अंतिम बस सेवा देर शाम खराब होने से निगम प्रबंधन के खिलाफ भड़के ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के ग्रामीण इलाकों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस की बदहाल सेवाओं से ग्रामीण नाराज हैं। आए दिन आधे रास्ते में निगम की बसें खराब हो रही हैं। सवारियों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वीरवार शाम को रामपुर से जाबो रूट पर चलने वाली बस आधे रास्ते में खराब हो गई। शाम के समय चलने वाली अंतिम बस में बैठी सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आधे रास्ते में बस खराब होने से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को दिक्कतें पेश आईं। सवारियों ने निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है और बस सेवाओं में आवश्यक सुधार की मांग उठाई है। आनी से रामपुर-जाबो रूट पर चलने वाली रामपुर डिपो की अंतिम बस वीरवार शाम को श्वाड़ के पास खराब हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह बस शाम करीब साढ़े 5 बजे आनी से रवाना हुई थी, लेकिन करीब 13 किलोमीटर आगे श्वाड़ पहुंचते ही अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। यह इस रूट की अंतिम बस थी, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग सवार थे। बस खराब होने के कारण सवारियों को अपने गंतव्य से करीब 19 किलोमीटर पहले ही उतरना पड़ा। शाम के समय बस के खराब होने से स्थिति और भी कठिन हो गई, क्योंकि उस समय वैकल्पिक परिवहन के साधन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाए। सवारियों के अनुसार उन्हें रात के समय टैक्सी या अन्य वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ा। कई छात्र-छात्राओं को अपने घर पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे अभिभावकों में उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खासा रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

बसें अक्सर रास्ते में हो रहीं खराब
क्षेत्र निवासी तिलक राज, लक्ष्मी नंद और रोशन लाल सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि रामपुर डिपो की बसें अक्सर रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेष रूप से शाम की अंतिम बसों की स्थिति बेहतर होनी चाहिए ताकि यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उक्त रूट पर बेहतर बस सेवाएं चलाई जाएंगी। हुमेश ठाकुर,
क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें