ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग में पुलिस ने शाली बाजार ठियोग के एक ढाबे में दबिश देकर 20 साल के एक युवक को चरस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस ने शाली बाजार के एक ढाबे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को एक बीस साल के युवक से 700 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक की पहचान निखिल वेक्टा के तौर पर हुई है, जो क्यार गांव का निवासी बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आईपीएस अमित यादव ने की है। उन्होंने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।