रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना मामलों की पुष्टि तहसीलदार कुलताज सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव खनेरी और तीन कोरोना पॅाजिटिव मामले ननखड़ी से आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह की अपेक्षा अब कोरोना पॉजिटिव के मामलों में कमी आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें और सामाजिक दूरी और मास्क जरूर पहनें ताकि किसी को भी परेशानी न हो।