रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले मे सोमवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में सोमवार को कोविड-19 के 101 सैंपल लिए गए, जिनमें 19 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 82 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गत दिवस 347 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं पहुंची है। पॉजिटिव आने वालों में 6 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। इनकी आयु 22 से 63 वर्ष के बीच है। पॉजिटिव आए मामलों में थेमग्रन्ग गांव से एक पुरुष, टी डिडोंग परियोजना से 2 पुरुष, ब्रेलिंग से एक महिला व एक पुरुष, जेएसडब्ल्यू परियोजना से एक पुरुष, लियो से एक पुरुष, सांगला से एक महिला, भावानगर कॉलोनी से एक पुरुष और एक महिला, तेलंगी गांव से एक पुरुष, पूह से एक महिला व एक पुरुष, नन्सपो गांव से एक महिला, डाइट रिकांगपिओ से एक पुरुष, रारंग गांव से एक महिला व एक पुरुष, जबकि उरनी और डोंगरी गांव से एक-एक पुरुष शामिल हैं।