फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेसंग सड़क बंद, सेब की 4 हजार पेटियां फंसीं

विज्ञापन
किन्नौर जिले के नेसंग बस अड्डे में रखीं सेब की पेटियां। मार्ग बाधित होने से इन्हें मंडी तक पहुंचा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह खंड की दुर्गम ग्राम पंचायत नेसंग में रविवार को हुई बर्फबारी के कारण 11 किलोमीटर नेसंग सड़क बंद पड़ी है। तीन दिन बाद भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में पंचायत के बागवानों को अपनी नकदी फसल सेब को मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में हुई हल्की बर्फबारी से ही निजात पाना प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को मुश्किल हो गया है। नेसंग बस अड्डे पर बागवानों ने सेब की 4 हजार पेटियां पहुंचा रखी हैं, लेकिन सड़क बहाल न होने के कारण सेब की फसल को मंडी तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। वहीं, पंचायत की हजारों की आबादी को आवाजाही करने में भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। करीब 11 किलोमीटर मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। हालांकि, विभाग ने बुधवार देर शाम तक मार्ग को बहाल करने का दावा किया है। नेसंग पंचायत प्रधान अशोक नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग इस वर्ष हुई हल्की बर्फबारी को हटाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। सरकार को दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की कोई चिंता नहीं है। पंचायत उपप्रधान आशा नेगी, बीडीसी सदस्य स्पीलो नेसंग चंद्रकांता नेगी, वार्ड सदस्य सवाल देवी नेगी, विमला नेगी, छुसुम पालमो नेगी, कृष्ण भक्ती नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एसडीओ अशोक नेगी ने कहा कि बर्फ हटाने के लिए बुधवार को एक जेसीबी भेज दी गई है। देर शाम तक मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें